Maharajganj News: महिलाओं की आवाज सुनेंगी चारू चौधरी, 11 मार्च को विकास भवन में महिला जनसुनवाई

News Desk
views
16
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम करने तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यह बैठक 11 मार्च 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन सभागार, महराजगंज में आयोजित होगी। बैठक में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी।

इस जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों जैसे महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना तथा अन्य समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत पात्र बालिकाओं को लाभ दिलाने से संबंधित मामलों पर भी सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रशासन ने जनपद महराजगंज की सभी पीड़ित एवं वंचित महिलाओं से अपील की है कि वे 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर अपने प्रार्थना पत्र के साथ अपनी समस्या सीधे महिला आयोग की उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment