मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के मंसूबों पर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने पानी फेर दिया। एफ समवाय झूलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर के कार्यक्षेत्र में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृतीय देश का 15 बोरा कद्दू बीज कुल 585 किलोग्राम, 01 मोटरसाइकिल जब्त की और 01 भारतीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
आज दिनांक 16.11.2026 को समय लगभग 11:50 बजे 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महाराजगंज के अंतर्गत एफ समवाय झूलनीपुर को आसूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति नेपाल से अवैध सामान लेकर सीमा चौकी शीतलापुर के कार्यक्षेत्र से भारत में प्रवेश करने की फिराक में हैं।
उक्त आसूचना को सीमा चौकी शीतलापुर के प्रभारी एवं पुलिस चौकी रेंगहिया के साथ साझा किया गया। तत्पश्चात सीमा चौकी शीतलापुर प्रभारी की स्वयं की निगरानी में सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय पुलिस का एक संयुक्त विशेष गश्ती दल गठित किया गया।
गश्ती दल द्वारा कार्रवाई के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 502 के नजदीक, लगभग 200 मीटर पश्चिम की ओर, ओपी पोस्ट बिस्करिया से 50 मीटर पूर्व दिशा में तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 30 मीटर भारत की ओर एक मोटरसाइकिल पर कुछ बोरे लदे हुए भारत की ओर आते दिखाई दिए।
गश्ती दल को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं सामान छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। गश्ती दल द्वारा तत्परता से पीछा कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। तत्पश्चात नियमानुसार तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर लदे 03 बोरे तथा आसपास के क्षेत्र की तलाशी लेने पर अतिरिक्त 12 बोरे बरामद किए गए।
बरामद सामान का विवरण
1. तृतीय देश का कद्दू बीज – 14 बोरा (प्रत्येक 40 किलोग्राम), कुल 560 किलोग्राम।
2. तृतीय देश का कद्दू बीज – 01 बोरा (25 किलोग्राम), कुल 25 किलोग्राम।
3. कुल कद्दू बीज – 15 बोरा, कुल वजन 585 किलोग्राम।
4. बजाज CT 100 मोटरसाइकिल – 01 (पंजीकरण संख्या UP 56 B 4236)।
पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुनीब कुशवाहा, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता- पारस कुशवाहा, ग्राम- मटरा धमौर, कुट्टीटोला, थाना- निचलौल, जिला- महाराजगंज (उ.प्र.) बताया।
बरामद सामान एवं पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार जब्ती एवं सुपुर्दगी की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुरज तिवारी पुलिस चौकी शीतलापुर (रेंगहिया) , हेड कांस्टेबल अजीत कुमार यादव शामिल रहे।









