नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध खाद तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बरामद यूरिया खाद को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में खाद एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।











