नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को जिला कारागार, महराजगंज का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक, कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों की गहन तलाशी ली तथा बंदियों की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और अभिलेखों का परीक्षण किया। निरीक्षण में जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता संतोषजनक पाई गई।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमित रूप से तलाशी अभियान और निरीक्षण किया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरकों का नियमित निरीक्षण करने, शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कारागार की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।











