महराजगंज: भोजपुरी अभिनेता राहुल गुप्ता अखिल भारतीय हिंदू परिषद द्वारा सम्मानित

News Desk
views
6
6 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कटहरी स्थित शिव मंदिर परिसर में अखिल भारतीय हिंदू परिषद की ओर से उभरते भोजपुरी अभिनेता राहुल गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें सील्ड, शॉल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उनके अभिनय क्षेत्र में योगदान और जिले का नाम रोशन करने के प्रयासों की सराहना की गई।

अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करना है, जो अपनी मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों से क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गुप्ता ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

सम्मानित अभिनेता राहुल गुप्ता ने अपने फिल्मी सफर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भोजपुरी और हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज तथा टीवी कार्यक्रमों में काम किया है। उनके अभिनय सफर में चुना, बिदिया, क्राइम पेट्रोल और सीआईडी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली भोजपुरी फिल्म वांटेड थी, जिसमें उन्होंने पवन सिंह के साथ काम किया। इसके अलावा सत्यमेव जयते-2, मेंटल आशिक और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

राहुल गुप्ता ने बताया कि उन्हें खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अरविंद उर्फ कल्लू, संजय दत्त, समर सिंह, रितेश पांडे सहित भोजपुरी, हिंदी और दक्षिण भारतीय कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है।

सम्मान समारोह में जय गोविंद वर्मा, मिथिलेश कुमार, राम नवल यादव, राज मद्धेशिया, नीतीश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment