हिन्द अभिमान फाउंडेशन कराएगा प्रतिभा खोज परीक्षा 2026

News Desk
views
5
12 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। हिन्द अभिमान फाउंडेशन द्वारा जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 दिसंबर को आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक, महराजगंज में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।

 

परीक्षा कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन वर्गों में आयोजित होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, महाराजगंज सामान्य ज्ञान एवं तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी।

प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 3001 रुपये एवं साइकिल, द्वितीय को 2001 रुपये एवं पंखा तथा तृतीय को 1001 रुपये एवं इस्त्री प्रदान की जाएगी। चौथे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को भी उपहार एवं सम्मान चिह्न मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 27 दिसंबर को होगा।

विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विद्यालय भी सामूहिक रूप से पंजीकरण करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए संस्था की वेबसाइट hindabhimanfoundation.com पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment