महराजगंज में 811 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, न्यायालय के आदेश पर 110 आबकारी मुकदमों का किया गया विनिष्टीकरण

News Desk
views
1
19 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में महराजगंज पुलिस ने 110 आबकारी मुकदमों से संबंधित कुल 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 21 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में थाना स्तर पर विभिन्न मुकदमों में बरामद अवैध कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

विनिष्टीकरण की प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, आबकारी निरीक्षक गिरीश, थाना घुघली के प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार तथा हेड मोहर्रिर मनोज कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्रवाई से पूर्व शराब का विधिवत पंचनामा तैयार किया गया तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद थाना परिसर में गड्ढा खोदकर 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विनिष्टीकरण किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment