मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाराजगंज पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन का ओर बार’ अभियान के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर ब्रीथ एनालाइजर (Breath Analyzer) के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि “ड्रिंक एंड ड्राइव” न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।
महाराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।
















