अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिलेंडर चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, पाइप एवं रेगुलेटर बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र में दर्ज सिलेंडर चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी का सिलेंडर, पाइप और रेगुलेटर भी बरामद कर लिया गया, जिससे चोरी की घटना का सफल अनावरण हो गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।











