मिशन शक्ति अभियान के तहत चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

News Desk
views
5
9 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

चौक – महराजगंज।मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर चलाए जा रहे अभियान में थाना चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार गुरुवार को वादी द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0 216/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर अभियुक्त की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य प्राप्त हुए। इसके बाद थाना चौक पुलिस टीम ने उसी दिन खजुरिया मोड़ ग्राम दरहटा, थाना चौक क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार पुत्र रामदुलारे चौधरी, निवासी मधुबनी बड़का टोला, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 33 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल, उ0नि0 बृजभान यादव और का0 अभय कुमार सिंह शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment