गुरुवार दोपहर 2:00 बजे लगभग लखनऊ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में रोजगार सेवकों के पिछले आठ महीनों से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। बताया गया कि यह ज्ञापन कुछ दिन पूर्व रोजगार सेवक संघ द्वारा काशीनाथ सिंह को सौंपा गया था, जिसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया था। काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
लखनऊ में सीएम योगी से मिले काशीनाथ सिंह, रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com