Maharajganj News: एसपी ने परतावल में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

News Desk
views
17
17 days ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

श्यामदेउरवा – महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को भारी पुलिस बल के साथ थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत कस्बा परतावल के भीड़-भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि पुलिस लगातार सक्रिय है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment