अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिंदुरिया – महराजगंज। जनपद महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में चल रहे कथित देह व्यापार कार थे पर्दाफाश करने वाले पत्रकारों को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। होटल संचालक और ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को धमकाया है, जिससे क्षेत्र के पत्रकारों में भारी रोष है।
सुत्रों के मुताबिक
पत्रकार राकेश त्रिपाठी और आदर्श त्रिपाठी ने जब इस मामले की पड़ताल की और सच्चाई जनता के सामने रखी, तो आरोपी पक्ष बौखला गया। अब उन्हें अलग-अलग अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही छापेमारी की जाएगी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सिन्दुरिया ने कहा, “मामला हमारे संज्ञान में है और इसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। पत्रकारों को धमकी देने वालों और अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Maharajganj News: देह व्यापार भंडाफोड़ मामले में पत्रकारों को जान से मारने की धमकी
Published On:
Live User: 0
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com









