मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
मिठौरा – महराजगंज। जनपद महराजगंज के महिला थाना महराजगंज द्वारा निर्मला इंटर कॉलेज मिठौरा में बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना था ।
इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट और मिशन शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई ।
Maharajganj News: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला थाना द्वारा मिठौरा में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com










