ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: जिलाधिकारी महराजगंज ने किया स्थलीय निरीक्षण, तेंदुए को पकड़ने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

News Desk
views
14
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निचलौल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़या के टोला गेठीहवा में तेंदुए के हमले की दुखद घटना के बाद घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने वन विभाग को रणनीति बनाकर तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूक किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घटना के कारणों की जांच की और तेंदुए के हमले को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पर जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और शाम के समय घर से बाहर न निकलें। प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का भी निर्णय लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment