अंबेडकर जुलूस से लौट रहे चार युवक बिजली के करंट लगने से झुलसे।

News Desk
views
128
1 year ago
Last Updated:

Follow Us

महराजगंज:-पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मानिकौरा गाँव के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें अंबेडकर जुलूस से लौट रहे चार युवक हाई वोल्टेज बिजली के तारों के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मानिकौरा गाँव के पास अंबेडकर जुलूस में शामिल होने के बाद कुछ युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। बाइक पर स्टील की पाइप में एक झंडा लगा हुआ था। जैसे ही वे गाँव के मोड़ के पास पहुँचे, झंडे वाली पाइप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से छू गई। इसके कारण पाइप में करंट उतर गया और बाइक पर सवार चारों युवक बुरी तरह से झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बचाने में जुट गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और सभी घायल युवकों को तत्काल बनकटी हॉस्पिटल भेजा गया।

घायल युवकों की पहचान प्रिंस (15 वर्ष), अभिषेक (17 वर्ष), सुमित (14 वर्ष) और नितीश (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और नाबालिग हैं।

इस घटना के संबंध में पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि जुलूस समाप्त होने के बाद कुछ युवक बाइक से घर जा रहे थे। बाइक पर लगी स्टील की पाइप में लगा झंडा बिजली के तार से छू गया, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई और चार युवक घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment