रहस्यमय परिस्थितियों में युवा अधिवक्ता की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

News Desk
views
8
16 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज/निचलौल‌। निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार निचलौल मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

सोशल मीडिया स्टेटस के बाद सामने आई घटना

मृतक की पहचान मदनपुरा निवासी अजय चौहान (28 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अजय सदर कचहरी में अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस कर रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह उसने सोशल मीडिया पर एक शायरी का स्टेटस लगाया था। इसके बाद वह कचहरी नहीं पहुंचा। दोपहर में गांव के उत्तर स्थित मधुबनी नहर पटरी के किनारे खेत में लगे आम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला।

परिवार का सबसे छोटा बेटा था अजय

ग्रामीणों के अनुसार अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई दिलीप रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई अरविंद दिल्ली के एक सरकारी कार्यालय में चपरासी पद पर तैनात हैं। अजय के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अधिवक्ता बनने की तैयारी कर रहा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment