DIG गोरखपुर ने पुलिस अधीक्षक के साथ कोतवाली के नगर तिराहा पर की पैदल गश्त, व्यापारियों से लिया फीडबैक, दिए सख्त निर्देश

News Desk
views
3
9 minutes ago
Published On:

Follow Us

महराजगंज। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के नगर तिराहा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान DIG ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव मांगे।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को DIG ने सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, अपराध व अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है। महराजगंज पुलिस जनसुरक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment