नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस ने वर्ष 2020 के एक मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बरगदवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना बरगदवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 006/2020 से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की पूर्ववर्ती धाराओं 147, 452, 323, 504 एवं 427 से संबंधित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में छबिलाल पुत्र लक्ष्मण (59 वर्ष), धर्मेन्द्र पुत्र बाबूराम (40 वर्ष) तथा कन्हैया पुत्र बाबूराम (45 वर्ष) शामिल हैं। तीनों अभियुक्त ग्राम नरायनपुर टोला शिकरागढ़, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक शिक्षितानन्द गौतम, आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी आकाश कुमार तथा आरक्षी अभिराम सिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
















