धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद महराजगंज के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत गेरमा चौराहे पर दो बाइकों के बीच आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चली गई, जबकि दूसरी बाइक की हेडलाइट पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों से अपील है कि चौराहों और सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें तथा तेज रफ्तार से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
स्थान: गेरमा चौराहा, सिसवा ब्लॉक, जनपद महराजगंज (उत्तर प्रदेश)।









