एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 600 किलो तृतीय देश कद्दू बीज के साथ 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

News Desk
views
4
2 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अंतर्गत एफ समवाय झुलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर के कार्यक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसबी ने 15 बोरा तृतीय देश कद्दू बीज, कुल 600 किलोग्राम, बरामद करते हुए 02 नेपाली व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 22/11/2026 को समय लगभग 0700 बजे, सीमा चौकी शीतलापुर को विश्वसनीय सूत्रों से आसूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति तृतीय देश कद्दू बीज को अवैध रूप से नेपाल से भारत लाने की फिराक में हैं।

प्राप्त आसूचना के आधार पर सीमा चौकी प्रभारी, शीतलापुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष गश्ती दल का गठन कर संबंधित स्थान के लिए रवाना किया गया। समय लगभग 0730 बजे, अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 501 से लगभग 100 मीटर भारत की ओर, ग्राम-रेंगहिया, थाना-निचलौल, जनपद-महराजगंज के समीप गश्ती दल द्वारा कुछ व्यक्तियों को सर पर बोरे में कुछ सामान लेकर ले जाते हुए देखा गया।

संदेह होने पर गश्ती दल द्वारा उक्त व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया गया। गश्ती दल को देखकर वे सर पर रखी बोरियों को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। गश्ती दल द्वारा तत्परता से पीछा कर 02 व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि शेष व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय सीमा नजदीक होने के कारण नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

मौके पर छोड़े गए सामान की तलाशी लेने पर तृतीय देश कद्दू बीज भरे 15 बोरे, कुल वजन 600 किलोग्राम, बरामद हुए। साथ ही मौके से 01. गोपाल कुर्मी, पिता घुरहू कुर्मी, ग्राम भैरमपुर, थाना प्रतापपुर, जिला नवलपरासी, नेपाल और 02. अमरजीत कुर्मी, पिता शंकर कुर्मी, ग्राम भैरमपुर, थाना प्रतापपुर, जिला नवलपरासी, नेपाल को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment