विलंब की खैर नहीं, आज़ होगी वित्तीय एवं प्रशासकीय समिति की अहम बैठक, अधिकारियों की सांसें उड़ीं

News Desk
views
27
1 month ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज, 25 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण बैठक 26 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। बैठक में जनपदीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों, कार्मिकों की पदोन्नति, एसीपी, पेंशन भुगतान एवं अन्य देयताओं में हो रहे विलंब की गहन समीक्षा की जाएगी।

समिति की अध्यक्षता मा. विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह ने सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय और स्थल पर तय प्रारूप के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जा सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment