माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की इंटर और हाइ स्कूल की परीक्षा के टॉपर्स को डीएम ने किया सम्मानित

Published On:

Follow Us

महराजगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

1000352731


हाईस्कूल में टॉप करने वाले 8 छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें आंचल, शालिनी सिंह, अंशिका सिंह, अनन्या जयसवाल, अनूप गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, अमृत तिवारी और वंशिका कुमारी शामिल हैं।

1000352730


इंटरमीडिएट के 11 प्रतिभाशाली छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए गए। इन छात्रों को 21,000 रुपये का डेमो चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। सम्मानित होने वाले छात्रों में दिव्यानंद विश्वकर्मा, खुशी वर्मा, पूजा वर्मा, गरिमा राजभर, मोहिनी सिंह, आसमीन खातून, आयुष कुमार गुप्ता, शुभम कुशवाहा और अभिषेक यादव शामिल हैं।


कक्षा 10 की छात्राएं दीपशिखा और अनुपमा सिंह तथा इंटर के छात्र अभिषेक मद्धेशिया को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक ने अतिथियों के स्वागत से की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, छात्रों के परिजन और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Durgesh Prajapati

दुर्गेश प्रजापति

नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment