तेंदुए के हमले से चार लोग घायल वन विभाग टीम तेंदुए के रेस्क्यू में जुटी

News Desk
views
94
1 year ago
Last Updated:

Follow Us

महराजगंज:- तेंदुए के हमले से चार लोग गंभीर रूप से घायल, आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती, इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए तैयारीयों में जुटी, ड्रोन कैमरे से तेंदुए के पद चिन्हों के आधार पर की जा रही तलाश।निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे कनमिसवा में तेदुएं ने आज हमला कर किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया है। तेदुएं के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तेदुएं के हमले से घायलों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह गांव का एक लड़का अपने खेत मे पानी चलाने जा रहा था तभी जंगल से गेहूं के खेत मे छुपे तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तेंदुए से बच्चे को बचाने की कोशिश करने लगे और इसी दौरान तेंदुए ने चार युवकों पर हमला कर घायल कर दिया और फिर से गेहूं की खेत मे छिप गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चारों का इलाज चल रहा है वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम अब तेंदुए की तलाश में जुट गई है और गेहूं के खेत में पटाखा फोड़कर एंव ड्रोन से तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई है। डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि तेंदुए को ड्रोन कैमरे से गेहूं के खेत मे देखा गया है उसके रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment