जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

News Desk
views
21
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के माध्यम से जनसुनवाई की गई। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी स्तर पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है, जिससे आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखें।

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment