66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की बड़ी कार्रवाई: चंडीथान (NH 24) के पास 6,040 किलोग्राम अवैध कद्दू के बीज के साथ ट्रक जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

News Desk
views
7
1 hour ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी चंडीथान के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को विशेष सूत्रों से एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान लाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंडीथान प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक प्रशांता मेदी की नेतृत्व में स्पेशल पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया। इसके साथ ही सीमा चौकी मोरीघाट के कमांडर उप निरीक्षक चंदन सिंह को बल सहित टोल प्लाजा चंडीथान (NH 24) पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।

दोनों टीमों ने टोल प्लाजा चंडीथान के पास नाकाबंदी कर गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग और पूछताछ शुरू की। इसी दौरान नौतनवा की ओर से आ रहे एक 12 चक्का टाटा ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया।

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 151 बोरियां (कुल वजन: 6,040 किलोग्राम) कद्दू का बीज (Pumpkin Seed) बरामद किया गया। सामान के वैध कागजात मांगने पर चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह ट्रक नेपाल (बढ़नी सिद्धार्थनगर – कृष्णानगर कस्टम) से भंसार कटवाकर भारत आया था और सोनौली बाजार में नेपाली चालक द्वारा उन्हें सौंपा गया था। इसे यदुवंशी ढाबा (बंसी, सिद्धार्थनगर) तक पहुंचाना था, जहां से किसी अन्य चालक को यह सामान आगे ले जाना था।

अभियुक्तों की पहचान सचिन चौधरी (चालक) उम्र: लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम सुकरौली, थाना अमरहवा, जनपद बस्ती 

 दूसरा अभियुक्त अरबिंद चौधरी (कंडक्टर) उम्र: 14 वर्ष, निवासी: ग्राम उमरा चौराहा, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती (उ.प्र.) के रूप हुआ है l 

एसएसबी टीम ने चंडीथान टोल प्लाजा के पास से बरामद 6,040 किलोग्राम कद्दू के बीज, 12 चक्का टाटा ट्रक तथा 01 मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्ती सूची तैयार करने के उपरान्त गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment