घुघली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा व स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर घायल

News Desk
views
16
5 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। थाना घुघली क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, ट्रेलर संख्या BR28GB3052 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा संख्या UP56BT2699 और स्कूटी में टक्कर मारी गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार सुरेश पुत्र त्रिवेणी निवासी बसंतपुर, थाना घुघली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लाल मोहन पुत्र खेदन निवासी मठिया, थाना घुघली ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, ई-रिक्शा सवार महबूब अंसारी पुत्र मुसाहिब निवासी मठिया, थाना घुघली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया। हादसे में शामिल ट्रेलर और उसके चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र पुरुषोत्तम त्रिपाठी निवासी टीकर परसौनी, थाना चौक, जनपद महराजगंज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment