नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महाराजगंज।ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गडौरा में आज शाम 6:30 बजे वाहन व बाइक की भिड़ंत से एक मासूम की मौके पर मौत हो गई आनन-फानन में स्थानीय लोगों के दोनों को तत्काल एंबुलेंस के द्वारा नजदीकी सीएचसी निचलौल लाया गया जहां पर प्राथमिक जांच के बाद मासूम को मृतक घोषित कर दिया गया। जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मासूम अयांश मद्धेशिया (ढाई साल) जबकि घायल महिला गुड़िया मद्धेशिया पत्नी अनिल मद्धेशिया ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा धरमौली की बताये जा रही है।









