शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक,जानिए क्या है पूरी खबर।

News Desk
views
287
1 year ago
Last Updated:

Follow Us

घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर बुधवार शाम 7 00 बजे एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। युवती कभी सड़क पर आती गाड़ियों को रोक देती, तो कभी सड़क पर ही लेट जाती। यही नहीं, उसने आसपास मौजूद लोगों को भी दौड़ा-दौड़ा कर परेशान किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने इतनी अधिक शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। उसने हंगामा करते हुए सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया, जिससे चौराहे पर यातायात बाधित हो गया। जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उनके साथ भी बदतमीजी की।
चौंकाने वाली बात यह है कि इतना सब होने के बावजूद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने युवती को रोकने या उसे शांत करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस रवैये पर नाराजगी जताई है।युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वह कहाँ से आई थी और उसने इतनी शराब कैसे पी ली, यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment