नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।









