सक्सेना चौराहे पर प्राइवेट स्कूल बंद करने की मांग को लेकर संयुक्त व्यापारी मोर्चा का प्रदर्शन

News Desk
views
32
13 days ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 1:30 बजे महाराजगंज नगर के सक्सेना चौराहे पर संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूलों को बंद करने की मांग को लेकर एक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि नेपाल जैसे छोटे देश में सरकार बनते ही प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया। इसी तरह भारत में भी सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा सबके लिए समान होनी चाहिए और सभी बच्चों—चाहे वे अमीर हों या गरीब—को सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाया जाना चाहिए। वर्तमान महंगाई के दौर में गरीब परिवारों के लिए प्राइवेट स्कूलों की फीस वहन करना बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को समान और सुलभ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment