सिसवा में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया।

Published On:

Follow Us

सिसवा बाजार कोठीभार क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में एक रैली निकाली गई। रैली में खंड सहायक पंचायत अधिकारी सुरेश कन्नौजिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर और नगर पालिका परिषद से अरुण सिंह मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक समुदाय प्रबंधक प्रदीप चौरसिया, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश सिंह और पर्यवेक्षक रमाकांत कनोजिया भी शामिल हुए। इसके अलावा मयंक पांडेय, आशा कार्यकर्ता और नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मी भी रैली का हिस्सा बने। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। साफ – सफाई का अभियान के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम  का भी आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Durgesh Prajapati

दुर्गेश प्रजापति

नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment