धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा बाजार, महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में गेरमा चौराहा से दुर्गावलिया जाने वाले मार्ग पर रविवार शाम करीब छह बजे बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने टक्कर होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो कटहरी से पकड़ी चौबे की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत होने की बात बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस संबंधित वाहनों और घटना में शामिल लोगों को अपने साथ ले गई।
वहीं, घटना के साथ बैटरी चोरी से जुड़ी बात भी सामने आ रही है, लेकिन इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की जानकारी भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
घटना की वास्तविक स्थिति, टक्कर के कारणों और बैटरी चोरी से जुड़े कथित मामले की पुष्टि पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद ही हो सकेगी।









