सज्जाद हुसैन नगर संवाददाता सिसवा एम आर जे न्यूज महराजगंज
निचलौल पुलिस ने कपिया तिराहे के पास से आरोपी को दबोचा, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी।
इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को निचलौल थाना पुलिस ने कपिया तिराहे से जिगिनहवा जाने वाले मार्ग के पास से दुर्गेश चौधरी (करीब 23 वर्ष), पुत्र कमलेश चौधरी, निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा संख्या 251/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल वीर अभिमन्यु और कांस्टेबल रामप्रीत शामिल रहे।









