धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा ब्लॉक / पकड़ी चौबे, महराजगंज। कहते हैं कि उम्र छोटी हो तो क्या हुआ, हौसले बड़े होने चाहिए। इस बात को सच कर दिखाया है सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा पकड़ी चौबे के युवाओं ने।
श्री श्री दुर्गा पूजा युवा सेवा समिति, ग्राम पकड़ी चौबे की कहानी किसी मिसाल से कम नहीं है।
2018 में 13 साल की उम्र में रखी थी नींव
समिति के सदस्यों ने बताया कि साल 2018 में जब उनकी उम्र महज 13 साल थी, तब उन्होंने अपने गाँव में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने का सपना देखा। न दुनिया की समझ थी, न संसाधन, लेकिन माँ दुर्गा पर अटूट विश्वास था। छोटे हाथों से ही सही, लेकिन माँ का दरबार सजाने का बड़ा जुनून दिल में था।
शुरुआती दिनों में कई परेशानियां और चुनौतियां आईं, लेकिन युवाओं ने हार नहीं मानी।
एकता और श्रद्धा की कहानी
इस सफर में मुख्य रूप से *नितेश प्रजापति, अंकित चौबे, विवेक चौधरी, दिलीप चौहान, विशाल चौधरी, दीपु, असलम, सुजीत, सुधीर, सर्वेश* सहित सभी साथियों ने अपना अहम योगदान दिया। सबने मिलकर एक छोटी सी शुरुआत को अपनी मेहनत और एकता से बड़ा रूप दिया।
यह सिर्फ मूर्ति स्थापना नहीं, बल्कि गाँव की आस्था और दोस्ती की कहानी बन गई।
8 साल से लगातार जारी है परंपरा
2018 में शुरू हुआ यह सफर आज 8वें साल में भी उसी श्रद्धा और जोश के साथ जारी है। समिति के युवा हर साल पूरे भक्ति भाव से माँ का दरबार सजाते हैं और पूरे गाँव को एक साथ जोड़ते हैं।
समिति ने माता रानी से प्रार्थना की है कि गाँव में यह एकता और भाईचारा हमेशा बना रहे और माँ की कृपा सभी पर बनी रहे।
*बोलो सच्चे दरबार की जय!*









