नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज: आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं संरक्षण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भर्ती परीक्षा लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा अभ्यर्थियों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
“पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा”









