पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, परसा मलिक पुलिस को मिली बड़ी सफलता

News Desk
views
5
8 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

परसा मलिक, महराजगंज। थाना परसा मलिक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक युवक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी पर नाबालिग से जुड़े मामले में अपहरण, आपराधिक बल प्रयोग तथा दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा एवं थानाध्यक्ष परसा मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 जून को यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, कांस्टेबल अंगद सिंह, कांस्टेबल अंगद यादव एवं आरक्षी सुनील मौर्य शामिल रहे। टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सघन तलाश के बाद वांछित अभियुक्त मुकेश साहनी (19 वर्ष) पुत्र फुलचंद निवासी बैकुण्ठपुर टोला गंगापुर, थाना परसा मलिक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी थाना परसा मलिक में दर्ज मु0अ0सं0 49/2026 में धारा 137(2), 352, 351(3), 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment