पीजी कॉलेज के साइकिल स्टैंड में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, हत्या या आत्महत्या—रहस्य गहराया

News Desk
views
23
13 days ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बुधवार को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के साइकिल स्टैंड के पास एक किशोर का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और महाविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पहचान अब तक नहीं: खबर लिखे जाने तक मृतक किशोर की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे मामले की गंभीरता और भी बढ़ गई है।

चर्चा का विषय: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक किशोर को अक्सर एक युवती के साथ साइकिल स्टैंड के आसपास देखा जाता था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं—क्या यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर साजिश रची गई है?

पुलिस का बयान: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। किशोर की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल, यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment