पनियरा में किसान यूनियन की बैठक, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

News Desk
views
21
5 months ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पनियरा नगर पंचायत में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें किसानों, मजदूरों और नगरवासियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद अधिशासी अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत मकान शुल्क, जल सुविधा व सफाई के नाम पर गरीबों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इसे बंद कराने की मांग की गई। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने के दबाव व अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक की मांग उठी। आवास योजनाओं में बिचौलियों द्वारा कमीशन वसूली की जांच की मांग की गई। वार्ड 13 में अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और राशन कार्ड से नाम कटने की समस्या दूर करने की मांग भी शामिल रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment