भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी पर करारा प्रहार: 27 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

News Desk
views
7
20 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 लीटर नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और सीमा पार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार, 29 जुलाई 2026 को लक्ष्मीपुर हरखपुरा सीमा चौकी क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नेपाली ब्रांड “किस-मिस सौंफ” शराब की 300-300 एमएल की कुल 90 शीशियां बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 27 लीटर है। शराब तीन गत्तों में पैक कर ले जाई जा रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम साहनी उर्फ लालू (20) पुत्र रमेश साहनी, निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना ठूठीबारी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त अभियान को सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment