बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट, नौतनवा में डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

News Desk
views
2
16 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी महराजगंज ने बुधवार को नौतनवा क्षेत्र स्थित अराजी सुबाइन तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा बाढ़ निरोधक कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंध के अनुरक्षण एवं बाढ़ निरोधक कार्यों को बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में पूर्ण कराया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान तटबंध की मजबूती, कटान प्रभावित क्षेत्रों तथा जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा बाढ़ सुरक्षा और राहत कार्यों को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment