मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज/सिन्दुरिया: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 जून 2026 को एक महिला द्वारा थाना सिन्दुरिया में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिन्दुरिया पर मु0अ0सं0 126/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त इरफान अली पुत्र साकीर अली निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 310 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल अमित कुमार एवं आरक्षी सन्नी शामिल रहे।









