महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, 8933 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत

News Desk
views
8
15 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 परीक्षा के सभी छह चरण बुधवार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। अंतिम दिन जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 8933 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2587 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के संयुक्त नेतृत्व में परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराई गई।

दोनों पालियों में रहा बेहतर उपस्थिति प्रतिशत

जनपद में प्रत्येक पाली के लिए 5760 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई थी। अंतिम दिन प्रथम पाली में 4445 तथा द्वितीय पाली में 4488 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 11,520 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8933 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के तीसरे दिन भी सभी केंद्रों पर शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखी गई।

सुरक्षा के लिए 554 पुलिसकर्मी रहे तैनात

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। निर्धारित मानकों के अनुसार 1 क्षेत्राधिकारी (डीएसपी), 23 निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 मुख्य आरक्षी, 202 आरक्षी, 104 महिला आरक्षी तथा 13 एलआईयू कर्मियों सहित कुल 482 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए 3 डीएसपी, 6 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 33 पुलिसकर्मी एवं 17 यातायात पुलिसकर्मी अतिरिक्त रूप से तैनात किए गए। इस प्रकार कुल 554 पुलिसकर्मियों ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सघन जांच और सीसीटीवी निगरानी में हुई परीक्षा

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पूर्व सघन जांच एवं फ्रिस्किंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई तथा केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं भी परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment