मंगलवार दोपहर 01:40 पर महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को निलंबित कर दिया। उन पर समय से उच्चाधिकारियों को सूचना न देने, घटना के तथ्य छुपाने और कार्य में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विभागीय अनुशासन और जवाबदेही से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

