Maharajganj News: सिसवा विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक बस स्टेशन निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी

News Desk
views
20
1 month ago
Published On:

Follow Us

मंगलवार दोपहर 12:00 बजे लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनपद महराजगंज की सिसवा विधानसभा के लिए बड़ी सौगात दी गई। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही अत्याधुनिक बस स्टेशन निर्माण की मांग को मंजूरी मिल गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पीपीपी मॉडल पर सिसवा में आधुनिक रोडवेज बस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति विधायक के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। बस स्टेशन बनने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आवागमन सुगम होगा। वहीं विधायक प्रेम सागर पटेल ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment