बुधवार दोपहर 02:30 बजे सिसवा क्षेत्र में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत बुधवार को व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर गौ हत्या पर केंद्रीय कानून बनाए जाने के समर्थन में लोगों से सहयोग मांगा। अभियान के अंतर्गत राजेश्वरी सिंह ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज सोनबरसा, लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल तथा एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुजौली समेत कई विद्यालयों में संपर्क किया गया।
जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को महाराजगंज जनपद की चारों तहसीलों सहित देश की 5200 तहसीलों में गौ प्रेमी, संत व आमजन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शांतिपूर्ण ढंग से पसौंपेंगे। उन्होंने लोगों से हस्ताक्षर अभियान में जुड़कर इस पहल को सफल बनाने की अपील की। अभियान में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।










