Maharajganj News: सशस्त्र सीमा बल ने युवतियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

News Desk
views
31
4 months ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज, सशस्त्र सीमा बल, 22वीं वाहिनी महराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों की युवतियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘ई’ समवाय झूलनीपुर एवं ‘डी’ समवाय पतलहवा में 21 दिवसीय सिलाई (टेलरिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भव्य शुभारम्भ किया गया।

कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थी युवतियों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कोर्स न केवल कौशल विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके जीवन में नई दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान, सदस्य एवं स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे। दोनों समवायों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए तथा प्रशिक्षणार्थी युवतियों ने SSB द्वारा प्रदान की जा रही इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment