गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रिजर्व पुलिस लाइन में डायल 112 की चार नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई गाड़ियों के संचालन से घटनास्थल पर पुलिस की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन को समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सहायता मिल सकेगी।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक सूचना पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया से कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।
