Maharajganj News: पुरन्दरपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

News Desk
views
49
1 month ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

पुरन्दरपुर – महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम उप निरीक्षक राहुल यादव, महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी, महिला कांस्टेबल नेहा श्रीवास्तव के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पुरन्दरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2026 धारा 326(छ), 351(3), 352 बीएनएस से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 06.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा मोहनापुर ढाला के पास से अभियुक्ता रीना पत्नी रविन्द्र त्रिपाठी निवासी रानीपुर औरहवा खुर्द थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज को समय करीब 11:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय भेजा गया। थाना पुरन्दरपुर पर वादिनी कुशमावती पत्नी रामशब्द निवासी रानीपुर औरहवा खुर्द थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण द्वारा उनके घर को जलाने का प्रयास किया गया तथा मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरन्दरपुर पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 326(छ), 351(3), 352 बीएनएस बनाम रीना पत्नी रविन्द्र त्रिपाठी सहित 03 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्ता को आज गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment