Maharajganj News: पुरन्दरपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

News Desk
views
12
15 days ago
Published On:

Follow Us

मंगलवार शाम 05:40 पर पुरन्दरपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 137(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़िता की बरामदगी के बाद धारा 180 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज बयान में सामने आया कि आरोपी सूरज उसे बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया, जहां शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के साक्ष्य मिले।इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने आरोपी सूरज पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम देवपुर, थाना पुरन्दरपुर, को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment